डॉ. जोगेन्द्र सिंह : शिक्षा के साथ फिल्म, खेल और समाजसेवा में भी सक्रिय

जयपुर। राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. जोगेन्द्र सिंह शिक्षा के साथ फिल्म, खेल और समाजसेवा में भी सक्रिय हैं। खेल व शिक्षा के क्षेत्र में परचम फहराने वाले डॉ. जोगेन्द्र सिंह फिल्म निर्माता और बिजनेस टाइकून भी हैं। डॉ. जोगेन्द्र सिंह का जन्म 1 नवंबर 1969 को रोहतक (हरियाणा) में हुआ। उन्होंने जाट कॉलेज, रोहतक से स्नातक की पढ़ाई की और बाद में उन्होंने पीएचडी की। देश भगत विश्वविद्यालय से खेल विज्ञान में अनुसंधान में डी.लिट प्राप्त की। उनके पिता ओम प्रकाश दलाल और मां कृष्णा देवी दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक रहे हैं। उनके दादाजी स्व. सांवलिया रामजी द्वारा वर्ष 1922 में चिड़ गाम (रोहतक) में स्थापित की गई स्कूल को पिता श्री ओम प्रकाश जी की सलाह पर आगे बढ़ाया जिसे अब चौथी पीढ़ी के रूप में भावेश कुमार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से वर्ष 1999 में रोहतक में इंडियन पब्लिक स्कूल की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में राजस्थान के चूरू जिले में ओम प्रकाश जोगेन्द्र सिंह ओपीजेएस विश्वविद्यालय की स्थापना की।
वर्ष 2015 में एक सैटेलाइट न्यूज चैनल ओके इंडिया न्यूज चैनल की स्थापना की। उन्होंने इसके एक साल बाद एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी ओके लाइफ केयर की स्थापना की। डॉ. जोगेन्द्र द्वारा 200 बैड का आयुर्वेदिक व होम्योपैथी अस्पताल भी ओपीजेएस में संचालित है।
डॉ. जोगेन्द्र सिंह द्वारा ओपीजेएस विश्वविद्यालय के अलावा आईसीएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, आर्य पाठशाला, आईपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स, कॉलेज, बीएड, स्पोट्र्स स्कूल, पॉलिटैक्निक, मैनेजमेंट स्कूल एंड कॉलेज सहित 17 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं जो शिक्षा व खेल के क्षेत्र में नित नए मील के पत्थर स्थापित कर रहे हैं।

जी म्यूजिक, पीवीआर के सहयोग से फिल्म बनाई, जिसमें भावेश कुमार लीड रोल में
डॉ. जोगेन्द्र सिंह ने वर्ष 2019 में जी म्यूजिक एवं पीवीआर के सहयोग से फिल्म बनाई। पी से प्यार फ से फायर हिंदी फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका में बेटे भावेश कुमार को लिया। भावेश कुमार अपने पिता से प्रभावित होकर खेल क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और भविष्य में देश के लिए पदक लाने का लक्ष्य रखते हैं।

यूनिवर्सिटी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिलवा चुके 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार
डॉ. जोगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ओपीजेएस विश्वविद्यालय को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कारों का गौरव प्राप्त हुआ है। इतने पुरस्कार ओपीजेएस विश्वविद्यालय को एक स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करता है।

Popular posts from this blog

युधिष्ठर देवड़ा : सेंड स्टोन आर्ट वर्क के सरताज

गुरविंदर सिंह सेहमी (काके भाई) : पिता के लेथ मशीन के एक छोटे वर्कशॉप से साम्राज्य खड़ा कर लिया

नवरतन कोठारी : दृढ़ निश्चयी, विनम्र और परोपकारी